नेपियर में खेले गए पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया पांच वनडे की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में 10 साल बाद किसी वनडे में जीत हासिल की है। इसके पहले उसने मार्च 2009 में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड को 84 रन से हराया था। भारत ने नेपियर में भी वनडे में दस साल बाद जीत हासिल की। इससे पहले उसने तीन मार्च 2009 को नेपियर में न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया था। टीम इंडिया ने पहली बार न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय वनडे सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उसका यह फैसला गलत साबित हुआ और वह 38 ओवर में 157 रन ही बना पाई। सूर्य की तेज रोशनी के कारण मैच थोड़ी देर के लिए रोकना भी पड़ा। इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम से भारत को 49 ओवर में 156 रन का लक्ष्य मिला। इसे टीम इंडिया ने 34.5 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया।
भारत के लिए ओपनर शिखर धवन ने सबसे ज्यादा नाबाद 75 रन बनाए। उन्होंने 10 वनडे बाद अर्धशतक लगाया। उन्होंने इससे पहले सितंबर 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ 114 रन की पारी खेली थी। धवन ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा 11 रन बनाकर डग ब्रेसवेल की गेंद पर आउट हुए। कोहली 45 रन बनाकर लॉकी फर्गुसन की गेंद पर पवेलियन लौटे। अंबाती रायुडू 13 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
धवन के पांच हजार वनडे रन पूरे
धवन ने इस पारी में 10 रन बनाते ही वनडे में अपने 5 हजार रन पूरे कर लिए। इसके लिए उन्होंने 118 पारियां खेलीं। वे भारत के लिए सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इस मामले में उनसे आगे कप्तान विराट कोहली (114 पारी) हैं।
सूर्य की तेज रोशनी से खेल रुका
भारतीय पारी के 10वें ओवर में धवन सूर्य की तेज रोशनी के कारण गेंद को नहीं देख पा रहे थे। इस कारण करीब आधे घंटे खेल रुका रहा। दोबारा खेल शुरू होने पर अंपायर्स ने भारत के लक्ष्य को 158 से 156 कर दिया। वहीं, 50 की जगह 49 ओवर कर दिए। दरअसल, दुनिया में ज्यादातर पिचें उत्तर-दक्षिण दिशा में बनाई जाती है, लेकिन नेपियर में पूर्व-पश्चिम में है। इससे सूर्य की किरणें बल्लेबाज की आंखों पर सीधे पड़ती हैं। इस मैदान पर ऐसा अक्सर होता है।
शमी मैन ऑफ द मैच
न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। यह उनके करियर का 36वां अर्धशतक है। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए। वे मैन ऑफ द मैच चुने गए। युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए। केदार जाधव को एक सफलता मिली। शमी ने गुप्टिल को आउट कर वनडे में अपने 100 विकेट पूरे किए। वे सबसे कम मैच में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारतीय बने। उन्होंने इरफान पठान के 59 मैच का रिकॉर्ड तोड़ा।
पहला विकेट : मोहम्मद शमी ने पारी के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। उन्होंने ओपनर गुप्टिल को बोल्ड कर दिया। यह शमी का पहला ही ओवर था। गुप्टिल ने 9 गेंद की पारी में एक चौके की मदद से पांच रन बनाए।
दूसरा विकेट : शमी ने अपने दूसरे ओवर में भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने दूसरे ओपनर कॉलिन मुनरो को भी बोल्ड कर दिया। मुनरो ने 9 गेंद में 8 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके लगाए।
तीसरा विकेट : शमी के बाद चहल ने भारत को तीसरी सफलता 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिलाई। उन्होंने रॉस टेलर के कैच को खुद ही लिया। टेलर ने 41 गेंद में तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाए।
चौथा विकेट : चहल ने टेलर के बाद टॉम लाथम को भी पवेलियन भेज दिया। 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चहल ने लाथम का कैच खुद ही लिया। लाथम ने 10 गेंद में 11 रन बनाए।
पांचवां विकेट : 24वें ओवर की आखिरी गेंद पर केदार जाधव ने न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। उन्होंने हेनरी निकोलस को कुलदीप के हाथों कैच आउट कराया। निकोलस ने 17 गेंद में 12 रन बनाए।
छह विकेट : शमी अपना दूसरा स्पेल करने 30वें ओवर में आए। उन्होंने चौथी ही गेंद पर सैंटनर को एलबीडब्ल्यू कर दिया। सैंटनर ने 21 गेंद में 14 रन बनाए।
सातवां विकेट : 34वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने मैच में अपना पहला विकेट लिया। उन्होंने कीवी कप्तान विलियम्सन को विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराया। विलियम्सन ने 81 गेंद में 64 रन बनाए।
आठवां विकेट : कुलदीप ने उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर न्यूजीलैंड को आठवां झटका दिया। उन्होंने डग ब्रेसवेल को 7 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।
नौवां विकेट : 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर न्यूजीलैंड को नौवां झटका लगा। कुलदीप ने लॉकी फर्गुसन को महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच आउट कराया। फर्गुसन अपना खाता भी नहीं खोल सके।
दसवां विकेट : आखिरी विकेट के रुप में ट्रेंट बोल्ट आउट हुए। कुलदीप ने उन्हें स्विप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने एक रन बनाए।
ट्रेंट बोल्ट: 6-1-19-0, टिम साउदी: 6.5-0-36-0, लॉकी फर्गुसन: 8-0-41-1, डग ब्रेसवेल: 7-0-23-1, मिशेल सैंटनर: 7-0-32-0.
1600 वनडे खेलने वाला तीसरा देश बना भारत
भारत का यह 1600वां वनडे था। भारत ने 1932 में अपना क्रिकेट सफर शुरू किया था। उसने अब तक 533 टेस्ट, 956 वनडे और 110 टी-20 खेले हैं। टीम इंडिया 1600 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन गई। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 1854 और इंग्लैंड ने 1833 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। भारत ने अब तक 1600 मैच में 714 जीते और 615 हारे हैं, जबकि 217 ड्रॉ रहे और 11 टाई रहे। 43 मैच बेनतीजा रहे।
भारत ने टीम में दो बदलाव किए
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पिछले वनडे की टीम में दो बदलाव किए। अंबाती रायडू और कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई। दिनेश कार्तिक और रविंद्र जडेजा को बाहर किया गया।
दोनों टीमें इस प्रकार है:
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, अंबाती रायडू, वियज शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।
न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, टॉम लाथम, मिशेल सैंटनर, डग ब्रेसवेल, टिम साउदी, लॉकी फर्गुसन, ट्रेंट बोल्ट।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
肺炎疫情:纽约一位救护员“职业生涯中最艰难的一天”
安东尼·阿尔莫杰拉(Anthony Almojera)是美国纽约的一名资深急救员。 伴随武汉解封, 色情性&肛交集合 中国的新冠肺炎疫 色情性&肛交集合 情似乎正在告 色情性&肛交集合 一段落,人们的 色情性&肛交集合 生活逐渐恢复正常。 色情性&肛交集合 但一本关于 色情性&...
-
在新中国成立70周年的节点, 当外界思考中国的发展经验时 ,中国的根本政治制度——人民代表大会制度,提供了一个观察中国发展路径的窗口。 “实践充分证明,人民代表大会制度是符合中国国情和实际、体现社会主义国家性质、保证人民当家作主、 保障实现中华民族伟大复兴的好制度。 ...
-
安东尼·阿尔莫杰拉(Anthony Almojera)是美国纽约的一名资深急救员。 伴随武汉解封, 色情性&肛交集合 中国的新冠肺炎疫 色情性&肛交集合 情似乎正在告 色情性&肛交集合 一段落,人们的 色情性&肛交集合 生活逐渐恢复正常。 色情性&肛交集合 但一本关于 色情性&...
-
تقول ميوز إن شريكي الحياة في العلاقات المفتوحة عندما يتفقان على لاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع الأمريكي، دونالد ترامب، قا لاباحية الجنس ...
No comments:
Post a Comment